डोमचांच में कांग्रेस की बैठक कल, संगठन से जुड़े मुद्दों पर जुटेंगे पार्टी नेता
Copied link
डोमचांच प्रखंड और नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक 16 सितंबर को टैक्सी स्टैंड डोमचांच में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में जिलाध्यक्ष सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
कोडरमा. प्रखंड कांग्रेस कमेटी डोमचांच और नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक 16 सितंबर को दोपहर दो बजे टैक्सी स्टैंड डोमचांच में होगी.
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, प्रदेश सचिव मनोज सहाय उर्फ पिंकू और भवन निर्माण कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. यह जानकारी सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने दी.
विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.