‘शुद्धिकरण’ के खिलाफ कोडरमा में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक से समाहरणालय तक मार्च; जानें क्या है मामला

उत्तराखंड में कथित शुद्धिकरण के विरोध में कोडरमा कांग्रेस ने गांधी चौक से समाहरणालय तक सत्याग्रह और मार्च निकालकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कोडरमा बाजार: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण के मामले को लेकर कांग्रेस ने देशभर में विरोध दर्ज कराया. शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक में एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया. साथ ही गांधी चौक से समाहरणालय तक मार्च निकालकर जातिगत भेदभाव के खिलाफ विरोध दर्ज कराया.

मौके पर राजू सिंह, संजय सेठ, प्रमोद कुमार वर्णवाल, प्रदीप सिंह, विजय सिंह, श्रवण कुमार सिंह, असगर अली, राजकिशोर पासवान, बजरंगी दास, रामेश्वर यादव, महफूज अंसारी आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >