कोडरमा: इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा (डिस्ट्रिक्ट 325) की ओर से सीता सुखानी बालिका मध्य विद्यालय में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.
क्लब की अध्यक्ष कंचन भदानी ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और अच्छी आदतों के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि किशोरावस्था में सही पोषण और अनुशासित जीवनशैली स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है.
कार्यक्रम में छात्राओं के लिए विशेष योग सत्र भी हुआ, जिसमें विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया. योग शिक्षिका ने पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बढ़ाने और तनाव से दूर रहने के उपाय बताये.
छात्राओं और शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम की सराहना की तथा दैनिक जीवन में योग और पौष्टिक भोजन अपनाने का संकल्प लिया. मौके पर सचिव ऋतु तरवे, उपाध्यक्ष आरती आर्यो, संपादक अर्चना बर्मन, वीणा भदानी, रंजीता सेठ और नेहा कुटारियार सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित थीं.
