क्लोरोफिल स्कूल में डेन्टल चेक अप कैम्प का आयोजन

कोडरमा के क्लोरोफिल स्कूल में छात्रों के लिए डेन्टल चेक अप कैम्प का आयोजन किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बच्चों को दाँतों की देखभाल के सही तरीके सिखाए।

कोडरमा : स्थानीय क्लोरोफिल स्कूल में बच्चों के दाँतों के स्वास्थ्य के लिए डेन्टल चेक अप कैम्प का आयोजन किया गया. इस दौरान प्ले ग्रुप और नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के सभी छात्र छात्राओं के दाँतों की एक एक कर जाँच की गई. डॉ सागरमणि और डॉक्टर मोहित ने जांच करते हुए बच्चों को समझाया की प्रतिदिन सुबह उठकर और रात में सोने से पहले दो बार ब्रश करना है. जिन बच्चों के दाँतों में कैविटी या कोई और समस्या थी उनका पर्चा बनाकर उनके अभिभावकों के लिए दिया गया.

सुबह-सुबह असेंबली में शिक्षिकाओं ने बताया कि ज्यादा टॉफी खाने से दाँतों में कीड़े लग जाते हैं. सुबह उठने के बाद और रात में सोने के पहले दो बार ब्रश करने की बात पर कुछ बच्चों की जिज्ञासा बड़ी रोचक थी - दो बार ब्रश करने के बाद तो चॉकलेट खा सकता हूँ न! लगभग सारे बच्चे रात में ब्रश करने के लिए उत्साहित हुए. प्राचार्या कंचन अग्रवाल ने बताया कि अच्छी शिक्षा अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ चलती है इसलिए हम समय समय पर ऐसे शिविर आयोजित करते रहते हैं.

बच्चों ने ब्लैक बोर्ड पर "थैंक यू डॉक्टर " लिखकर चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया. नर्सरी की क्लास को डेंटल क्लिनिक के रूप में सजाने के लिए और पूरे कैंप को सफल बनाने में अनुप्रिया कुमारी, संपूर्ण दास, सुलगना राय, नफीसा इमाम, सीमा जैन, पंकज सहाय, हुमा अहमद, कनिष्का कुमारी और शिखर ने योगदान दिया. पूरे शिविर के दौरान निदेशक अजय अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >