हिंदी भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

जयहिंद आवासीय विद्यालय

जयहिंद आवासीय विद्यालय कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया द्वारा संचालित जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य सह जयहिंद आवासीय विद्यालय के चेयरमैन कर्नल एस मोहन राव आर, सैनिक स्कूल तिलैया के उप प्राचार्य सह आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी ले कर्नल लालनुन सियामा, आवासीय विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. मौके पर संतोष कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा ज्ञान व समझ विकसित होता है. प्रतियोगिता में विशेष वर्ग में मानस कुशवाहा ने प्रथम, मुकुल झाकर व शौर्य बाबू द्वितीय, डेविड कुमार, अहद अमन फिरदौस तृतीय रहे. कनिष्ठ वर्ग से विकास कुमार प्रथम, सक्षम सिंह द्वितीय, शुभांशु मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय व अमार खान तृतीय रहे. वरिष्ठ वर्ग से शिव शुक्ला व फकरा प्रवीण प्रथम, यूवान सिंह, अर्पण राज द्वितीय, अध्यान कर्ण तृतीय रहे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में अर्चना कुमारी, मंसूर आलम, नीतू नालिनी, अभिमन्यु झा, किरण कुमारी, अनुसूया पालित, सुगंधा साहू, रविनेश बरियार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >