कोडरमा: पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जूनियर वर्ग के बच्चों के बीच हिंदी कैलिग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुंदर, स्वच्छ, स्पष्ट और आकर्षक हिंदी लेखन का प्रदर्शन किया.
किसी विद्यार्थी ने अक्षरों की मनोहारी बनावट से प्रभावित किया, तो किसी ने लेखन की शुद्धता और साफ-सफाई से अपनी प्रतिभा दिखायी. प्रतियोगिता में वैष्णवी सिंह, रिया कुमारी, अहान हुसैन, आयोद कुमार, प्रणव कुमार व श्रेयस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अन्वी अमन व अंशिका राज द्वितीय तथा कृषा गुप्ता, राघवी सिंह एवं रवि कुमार तृतीय स्थान पर रहे.
प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि पाठ्य सहगामी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में लक्की पाठक व कृति कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
