दौड़ से ट्रिपल जंप तक छाया कैलाश राय स्कूल का जलवा, विद्यार्थियों ने जीते 13 पदक

झुमरीतिलैया के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने गुमला में आयोजित प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. कुल 13 पदक जीतकर उन्होंने स्कूल का नाम रोशन किया है. प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सरस्वती विद्या मंदिर, गुमला में आयोजित प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक जीते. विद्यालय के कोच धीरज कुमार पांडेय और शर्मिष्ठा साहा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया.

रोहित कुमार ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 800 मीटर में कांस्य और छह किमी मैराथन में रजत पदक जीता. अनुष्का कुमारी ने 3000 मीटर में रजत, ट्रिपल जंप में स्वर्ण और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया. वर्षा कुमारी ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता.

कीर्ति राज ने लंबी कूद में कांस्य, अजीत कुमार ने लंबी कूद में कांस्य और ट्रिपल जंप में रजत, परिधि ने जैवलिन में कांस्य तथा प्रिंस कुमार ने 3000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया.

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

सफलता पर प्राचार्य आनंद मोहन ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुबह-शाम की मेहनत का परिणाम पदकों के रूप में सामने आया है. प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थियों को आगामी क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जमशेदपुर भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >