जयनगर. गणतंत्र दिवस पर नयी दिल्ली कर्तव्य पथ में भारत सरकार रक्षा मंत्रालय व पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान जयनगर प्रमुख अंजू देवी और उनके पति ककरचोली पंचायत के मुखिया राजकुमार यादव को केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल द्वारा अंग वस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इस सम्मान पर इन्होंने कहा कि यह सम्मान ककरचोली के साथ-साथ पूरे जयनगर की जनता का सम्मान है. श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गौरव की बात है. कार्यक्रम में रांची, लातेहार, चतरा, पलामू, कोडरमा से एक-एक मुखिया तथा पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार की ओर से नोडल पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह शामिल थे.
किंडर गार्टन में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
कोडरमा बाजार. जिला मुख्यालय स्थित किंडर गार्टन स्कूल में गणतंत्र दिवस पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने झंडोत्तोलन किया. मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया. इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य मुकेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने कहा कि देश के महापुरुषों के त्याग और बलिदान का परिणाम है कि आज हम सभी लोग स्वतंत्र भारत में शान से तिरंगा फहरा रहे हैं. मौके पर डीएस डॉ रणजीत कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डॉ रविकांत सिंह, प्राचार्य मुकेश पांडेय, संगीता कुमारी, सुनील कुमार, किरण राणा, पुरुषोत्तम लाल वर्णवाल, स्वाति कुमारी, जोहरा बानो, नंदू मिस्त्री, अरविंद कुमार, सुनील कुमार यादव, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लाल बहादुर सिंह, अरुण राणा, राजू पासवान, मीना देवी आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.