सीएच स्कूल में रोटरी क्लब ने बांटे 250 फलदार पौधे

झुमरीतिलैया के सीएच स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 250 फलदार पौधे वितरित किए। अभिभावकों को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई गई।

झुमरीतिलैया, कोडरमा: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने सीएच स्कूल में 250 फलदार पौधों का वितरण किया. विद्यालय में आयोजित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आम, अमरूद और नींबू के पौधे दिये गये.

मौके पर पौधों की नियमित देखभाल, समय पर सिंचाई और संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गयी. अभिभावकों से कहा गया कि पौधा लगाना शुरुआत है, जबकि उसे पेड़ बनाना हमारी जिम्मेदारी है.

बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने पर जोर

रोटरी क्लब के अध्यक्ष नवीन कुमार आर्या ने कहा कि बच्चों में प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं. पर्यावरण परियोजना निदेशक गौतम भदानी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया.

मौके पर सचिव मोहक सुल्तानिया, कोषाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, प्रेसिडेंट इलेक्ट संदीप सिन्हा, अजीत बर्मन और आशीष खेतान मौजूद थे. प्राचार्य कृष्णकांत तिवारी और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रोटरी क्लब के पर्यावरणीय अभियान की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >