भाजपा की प्रचंड जीत पर तिलैया में मना जश्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के विश्वास की हुई जीत : अन्नपूर्णा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के विश्वास की हुई जीत : अन्नपूर्णा कोडरमा. पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम को जश्न मनाया़ शहर के झंडा चौक पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की़ इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के विश्वास की जीत है़ वहीं कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि यह परिणाम भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है़ उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है, जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का परिणाम है यह जीत़ मौके पर नरेंद्र पाल, सुभाष मोदी, इंद्रदेव वर्णवाल, नवीन चौधरी, पप्पू भदानी, संजय शर्मा, राकेश कुमार, साकेत सिंह, विशाल भदानी, चंद्रशेखर जोशी, अंकित गुप्ता,अनील सिंह,अविनाश चंद्रवंशी, सुनील बढ़गावे ,पंकज वर्णवाल, शशि सिंह, राजेश वर्मा, रीता लोहानी, रेखा भदानी, शंकर मोदी, रामपुनीत पंडित आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >