प्रतिनिधि झुमरीतिलैया : जिले के 20 स्कूलों में सीबीएसई 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाओं के (प्रवेश कार्ड ) एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी. विद्यालय स्तर पर प्रवेश पत्र का वितरण शुरू होते ही छात्र अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. सीबीएसई की यह वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से जिले के 5 सेंटर पर आयोजित होगी. इसमें डीएवी, मेरेडियम, ग्रिजली, सैनिक स्कूल व सेक्रेड हार्ड स्कुल निर्धारित केंद्रों पर शुरू होने जा रही है. इस बार परीक्षा को लेकर सुरक्षा और पारदिर्शता के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, ताकि छात्र शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे सकें. सीबीएसई के समन्यवक डॉ रजनीश कुमार ने बताया कि इस वर्ष 12वीं के तीनों संकाय (विज्ञान, कला और वाणिज्य) को मिलाकर कुल 1013 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 3029 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है, बोर्ड ने इस बार डेटशीट को इस तरह तैयार किया है कि छात्रों को दो विषयों के बीच फाइनल रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिल सके. सभी 20 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और शिक्षकों को परीक्षा संचालन के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं. परीक्षा केन्द्र कक्षा 10 कक्षा 12 सैनिक स्कूल 465 82 डीएवी स्कूल 1061 359 ग्रिजली स्कूल 248 126 सेक्रर्ड हार्ट स्कूल 824 359 मेरेडियन स्कूल 431 87
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 17 से, प्रवेश कार्ड का वितरण शुरू

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 17 से, प्रवेश कार्ड का वितरण शुरू
Copied link
जिले के 20 स्कूलों में सीबीएसई 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाओं के (प्रवेश कार्ड ) एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी