पशु लदी पिकअप वैन जब्त, दो गिरफ्तार

पुलिस ने बागीटांड़ चेकनाका के समीप से पिकअप वैन (जेएच-12के-8069) जब्त किया. उस पर आठ पशु लदे थे.

कोडरमा बाजार. पुलिस ने बागीटांड़ चेकनाका के समीप से पिकअप वैन (जेएच-12के-8069) जब्त किया. उस पर आठ पशु लदे थे. मौके पर से भादोडीह झुमरीतिलैया निवासी मो महताब कुरैशी (पिता मो जिलानी कुरैशी) और चैनपुर बिहार शरीफ निवासी मो शमीम पिता (मो रशीद) को गिरफ्तार किया़ कोडरमा थाना में पदस्थापित एसआई दाऊद बाड़ा के बयान पर केस दर्ज किया गया है़ एसआइ ने बताया कि वो पुलिस टीम के साथ 29 मार्च की रात गश्ती कर रहे थे. 30 मार्च तड़के सूचना मिली कि एक पिकअप वैन मवेशी लोड कर डोमचांच से बिहार की ओर जा रही है. सूचना के आलोक में पुलिस टीम के साथ बागीटांड़ चेकनाका के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी. इसी दौरान एक पिकअप वैन की तलाशी के दौरान उसमें आठ पशु मिले. गाड़ी में दो लोग सवार थे. उनके पास पशुओं को ले जाने से संबंधित कोई कागजात नहीं थे. इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

कोडरमा बाजार. सीओ हलधर प्रसाद सेठी ने रविवार को थाना क्षेत्र के गरहाई के समीप से बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया़ दोनों ट्रैक्टर को थाना में रखा गया है़ दोनों ट्रैक्टर अवैध तरीके से बालू लोड कर कोडरमा की ओर जा रहे थे़ इसी दौरान गरहाई के समीप सीओ को देख कर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >