कोडरमा : कैपिटल विश्वविद्यालय ने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस नए परिसर में पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया. इस दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कैपिटल विश्वविद्यालय की विशेषताओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्राथमिकता देता है. उन्होंने नए परिसर को विश्वविद्यालय के विकास और नई संभावनाओं का प्रतीक बताते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दींं.
स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, समाज के प्रति कर्तव्यों को निभाने की जिम्मेदारी भी है
कुलसचिव डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने की जिम्मेदारी भी है. समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के विकास एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए अधिकारियों एवं टीम सदस्यों के कार्यों की सराहना की गई. कैपिटल विश्वविद्यालय के विकास एवं विस्तार में एचआर डायरेक्टर प्रदीप भारद्वाज और मार्केटिंग हेड विशाल यादव की निरंतर सक्रियता, मेहनत और समर्पण की विशेष प्रशंसा की गई. कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों, विचारों और शुभकामनाओं ने समारोह को और भी यादगार बना दिया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुलोचना नायक ने किया.
