देवीपुर, डगरनवा व मुर्कमनाई में शिविर का आयोजन

ग्रामीणों को सभी योजनाओं का संपूर्ण लाभ आच्छादित करने के लिए प्रखंड के देवीपुर, डगरनवा व मुर्कमनाई में एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया.

मरकच्चो. ग्रामीणों को सभी योजनाओं का संपूर्ण लाभ आच्छादित करने के लिए प्रखंड के देवीपुर, डगरनवा व मुर्कमनाई में एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. देवीपुर स्थित शिविर में बीडीओ हुलास महतो व स्थानीय मुखिया वेदु साव मौजूद थे. शिविर में पेंशन, आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, आयुष्मान कार्ड योजना समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये थे. इस दौरान राशन कार्ड, आवास योजना, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बिरसा सिंचाई कूप समेत अन्य योजनाओं के लिए सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुये. शिविर के दौरान बीडीओ हुलास महतो ने लगभग तीन दर्जन छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया. वहीं पांच लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया. शिविर के दौरान लगभग 140 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उनके बीच दवा का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >