तिलैया के व्यवसायी वीरेंद्र यादव समेत कई लोग झामुमो में शामिल

रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता विनोद पांडेय ने वीरेंद्र यादव सहित अन्य लोगों को अंग वस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया.

कोडरमा. झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय की उपस्थिति में शहर के व्यवसायी वीरेंद्र यादव उर्फ बीरू समेत कई लोग शुक्रवार को झामुमो में शामिल हो गये. रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता विनोद पांडेय ने वीरेंद्र यादव सहित अन्य लोगों को अंग वस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, उमेश यादव, वासुदेव यादव, मनोज यादव, मो. इरफान, धीरज कुमार, संजय कुमार रजक, पूजा देवी, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी, दीपक कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिंकू देवी, बसंती देवी, नूतन देवी, रीना देवी, मीना देवी, अनीता देवी, अंजू देवी, तालो देवी, मुन्ना देवी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >