प्रशिक्षण अभियान के तहत भाजपा की कार्यशाला

पंडित दीनदयाल के विचार प्रेरणादायक: योगेंद्र

पंडित दीनदयाल के विचार प्रेरणादायक: योगेंद्र कोडरमा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत भाजपा जिला कोडरमा की ओर से पंजाबी धर्मशाला झुमरी तिलैया में कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नेता योगेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत आज भी संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक हैं. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और जनसेवा के उद्देश्य से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है. जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संगठन को और मजबूत बनाता है. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की. संचालन जिला महामंत्री विजय यादव ने किया. मौके पर प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों के प्रभारी भी नियुक्त किये गये. जिसमें सतगावां मंडल प्रभारी विजय यादव, बासोडीह मंडल प्रभारी सूरज प्रताप मेहता, झुमरी तिलैया उत्तरी मंडल प्रभारी सुनीति सेठ, झुमरी तिलैया दक्षिणी मंडल प्रभारी जूहीदास गुप्ता, कोडरमा नगर मंडल प्रभारी सुभाष मोदी, कोडरमा ग्रामीण मंडल प्रभारी सुनील सिन्हा, करमा मंडल प्रभारी द्वारिका राणा, डोमचांच नगर मंडल प्रभारी महेश वर्मा, डोमचांच ग्रामीण मंडल प्रभारी प्रभाकर लाल रावत, नवलशाही मंडल प्रभारी राजेश सिंह, नावाडीह मंडल प्रभारी गोपाल कुमार गुतुल, मरकच्चो मंडल प्रभारी राज कुमार यादव, परसाबाद मंडल प्रभारी सुधीर सिंह, जयनगर मंडल प्रभारी देवनारायण मोदी, हीरोडीह मंडल प्रभारी जयप्रकाश राम, तिलैया डैम मंडल प्रभारी रामदेव मोदी, चंदवारा मंडल प्रभारी शशि भूषण प्रसाद बनाये गये. मौके पर विजय यादव, राजकुमार यादव, गोपाल कुमार गुतुल, सुधीर सिंह, शशि भूषण प्रसाद, दिनेश सिंह, सुभाष मोदी, हरि पंडित, रामचंद्र राम, सुनीति सेठ, नरेंद्र पाल, रामदेव मोदी, पप्पू मंडल, इंद्रदेव वर्णवाल, नरेश यादव, रणजीत सिंह, संजय पासवान, सुजीत मेहता, सुनील भारती, सुनील यादव, चंदन पासवान, महाबीर यादव, राजेंद्र सिंह, मनोज साव, नंदकिशोर सोनी, यमुना यादव, पवन सिंह, उत्तम कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >