छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का बंद राजनीतिक पाखंड : भागीरथ

कांग्रेस प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद को राजनीतिक पाखंड बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है.

कोडरमा : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने छात्रों के मुद्दे को लेकर भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद को राजनीतिक पाखंड और जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया है. जारी बयान में पासवान ने कहा है कि भाजपा को छात्रों के हित की इतनी ही चिंता है तो उसे पहले केंद्र की भाजपा सरकार से युवाओं के रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब मांगना चाहिए़. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार छात्रों और युवाओं के हितों के प्रति संवेदनशील है. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों की समस्याओं की अनदेखी नहीं की जाएगी.

जांच लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से होनी चाहिए

यदि किसी घटना में पुलिस कार्रवाई को लेकर शिकायत या आपत्ति है, तो उसकी निष्पक्ष समीक्षा और जांच लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से होनी चाहिए, लेकिन भाजपा द्वारा पूरे राज्य को बंद कराने का प्रयास समस्या का समाधान नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की स्थिति क्या है? प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं पर केंद्र सरकार ने क्या ठोस कार्रवाई की? करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़े इन सवालों पर भाजपा कब जवाब देगी? प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड की जनता ने नफरत, भय और बंद की राजनीति को नकार कर विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की राजनीति को चुना है. भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने और हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने के बजाय छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए़.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >