सतगावां. प्रखंड के शिवपुर पंचायत के सिहास में गुरुवार को भाजपा सतगावां मंडल की बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की. संगठन को नयी ऊर्जा देने के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया. उपाध्यक्ष के रूप में ब्यूटी कुमारी, ब्रह्मदेव यादव, राकेश कुमार एवं श्यामली राय ने जिम्मेदारी संभाली. मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सह सतगावां मंडल प्रभारी विजय यादव का अभिनंदन किया गया. संचालन जिला मंत्री मनोज यादव एवं बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव ने संयुक्त रूप से किया. मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया.
भाजपा की बैठक में पदाधिकारियों ने पदभार संभाला
सिहास में गुरुवार को भाजपा सतगावां मंडल की बैठक हुई
