भाजपा की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा

भाजपा की बैठक शनिवार को गुरुकृपा विवाह भवन में हुई.

कोडरमा. भाजपा की बैठक शनिवार को गुरुकृपा विवाह भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की, संचालन जिला महामंत्री विजय यादव व शिवेंद्र नारायण ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में जिलाध्यक्ष जोशी ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि 30 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सभी पंचायतों एवं बूथों में कार्यकर्ता सुनेंगे. वहीं एक से 25 दिसंबर तक घर-घर चलो अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता संपर्क कार्यक्रम चलायेंगे. उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा देवघर कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसमें जिले से प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों शामिल होंगे. बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह आदि ने संबोधित किया. मौके पर जयप्रकाश राम, सुनीति सेठ, सविता देवी, रामचन्द्र राम, महादेव दास, गणेश दास, नरेंद्र पाल, हरि पंडित, अजय पांडेय, द्वारिका राणा, सुनील पंडित, सुधीर सेठ, बालमुकुंद सिंह, महेश वर्मा, सुनील यादव, विजय राणा, राजेंद्र सिंह, विनय कुमार शांडिल्य, उत्तम कुमार, रंजीत सिंह, पवन सिंह, संजय शर्मा, सुनील भारती, कृष्णा साव, मनोज मेहता, पंकू साव, संजय पासवान, विक्रम सिंह, कौशल सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद थे. विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारी मनोनीत: बैठक में आगामी सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित संचालित करने को लेकर विभिन्न मंडलों के लिए मंडल प्रभारी नियुक्त किये गये. इसमें सतगांवा मंडल के लिए गोपाल कुमार गुतूल, झुमरीतिलैया के लिए जूही दास गुप्ता और सुधीर सिंह, कोडरमा नगर मंडल के लिए विजय यादव, कोडरमा ग्रामीण मंडल के लिए नीतीश चन्द्रवंशी, डोमचांच नगर मंडल के लिए शशि भूषण प्रसाद, डोमचांच ग्रामीण मंडल के लिए प्रभाकर लाल रावत, सुनील सिन्हा, नवलशाही मंडल के लिए राजेश सिंह, महेंद्र यादव, मरकच्चो मंडल के लिए अनूप जोशी, परसाबाद मंडल के लिए राजकुमार यादव, जयनगर मंडल के लिए जय प्रकाश राम, चंदवारा मंडल के लिए देवनारायण मोदी को जिम्मेवारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >