भाजपा ने विकसित भारत का संकल्प लिया है : अन्नपूर्णा

भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की़

जयनगर. कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा की घोषित प्रत्याशी सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जयनगर प्रखंड के कंद्रपडीह, खेडोबर, बिसोडीह, चुटियारो, बिगहा, धरेयडीह, तमाय सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने देश के समग्र विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की़ उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, इसके लिए आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद मांगने आयी हूं. उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि अन्य दलों के पास घोषणा पत्र में विरोधाभास तो है ही, जनता के लिए सिर्फ आश्वासन है, जबकि भाजपा के घोषणा पत्र में सुनहरे भविष्य कार्य योजना का संतुलित रिजल्ट है़ अभियान में मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, महामंत्री यमुना यादव, राजेंद्र सिंह, जिला मंत्री सुधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, मुखिया संजय साव, सुरेंद्र भाई मोदी, पैक्स अध्यक्ष पप्पू साव, मीडिया प्रभारी पप्पू वर्णवाल, भरत साव, चंदन वर्णवाल, रामदेव विश्वकर्मा, रंजीत यादव, राजेंद्र यादव, विनय गिरि, भुवनेश्वर यादव, चंद्रदेव यादव, मीना साव, शमशुल अंसारी, नागो साव, प्रमिला देवी, बासुदेव यादव, तिलक यादव, अजय यादव, मनोज साव, दशरथ मोदी, किशुन रजक सहित कई लोग मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >