कोडरमा के जयनगर में दही हांडी प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त उत्साह, भुवालडीह बनी विजेता

मधवाटांड में आयोजित दाही हांडी प्रतियोगिता में भुवालडीह की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि जानकी प्रसाद यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

जयनगर. आरएमबी क्लब मधवाटांड के तत्वावधान में रूपायडीह-मधवाटांड बाघमारा स्थित राधाकृष्ण मंदिर मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया.

मौके पर जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है. प्रतियोगिता में रूपायडीह, मधवाटांड, पिसपिरो, बाघमारा, पातिशालय, दलदलिया, पिपचो और भुवालडीह की टीमों ने हिस्सा लिया.

कड़ी मशक्कत के बाद भुवालडीह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पिपचो की टीम दूसरे स्थान पर रही. अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

मौके पर डीएसपी अरविंद कुमार, बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र भाई मोदी, थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, मंदिर पुजारी बुलाकी यादव, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, मुखिया गणपत यादव, उप मुखिया चंदन कुमार, पंसस धनेश्वर राणा, रविंद्र कुमार रवि, वीरेंद्र यादव, संजय कौशल, उपेंद्र यादव, सचिन गुप्ता, सच्चिदानंद यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव, रवि यादव, ओमप्रकाश यादव, शिक्षक लक्ष्मण चंद्र यादव, पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, नौशाद आलम, समाजसेवी अरमान खान, छोटेलाल राणा, केदार यादव, रवि यादव, गणेश राणा, सुरेंद्र शर्मा, बिनोद शर्मा, सुभाष राणा, पिंटू राणा, शंकर यादव, गौतम यादव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >