पंचायती राज योजनाओं की बीडीओ ने की समीक्षा

योजनाओं की समीक्षा बैठक बीडीओ हुलास महतो की अध्यक्षता में हुई.

मरकच्चो.प्रखंड मुख्यालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक बीडीओ हुलास महतो की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव को पंचायत भवन का सुचारू रूप से क्रियान्वयन के निर्देश दिये. साथ ही ज्ञान केंद्र में बच्चों की उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही. मनरेगा के तहत कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को पोषण वाटिका के लिए स्थल चयन करने को कहा. मनरेगा अंतर्गत प्रति ग्राम कम से कम पांच योजनाओं के क्रियान्वयन एवं मानव दिवस सृजन का निर्देश ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव एवं कनीय अभियंता को दिया. उन्होंने अबुआ आवास एवं पीएम आवास योजना अंतर्गत चल रहे सभी लंबित आवासों को जल्द पूर्ण करने को बात कही गयी. उन्होंने बीआरसी के छात्रों की छात्रवृत्ति शत प्रतिशत करने, विद्यालयों की चहारदीवारी एवं पाकशाला की दुरुस्त करने की बात कही. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा रविशंकर, बीपीआरओ सियाराम सिंह, सहायक अभियंता चितरंजन कुमार, प्रखंड समन्वयक रवि कुमार, शशि कुमार यादव, सभी कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक, बीएफटी एवं प्रखंड के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >