झुमरीतिलैया. माहुरी भवन में रविवार को एस्क्लेपियस वैलनेस संस्था की ओर से आयुर्वेद संग स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रणजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच आयुर्वेद सुरक्षित, प्रभावी और प्राकृतिक उपचार पद्धति के रूप में सामने आया है. उन्होंने लोगों से प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने और आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. उन्होंने आयुर्वेद के दीर्घकालिक लाभों और स्वस्थ जीवन में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. विशिष्ट अतिथि झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन और गौरवशाली चिकित्सा पद्धति है, जो रोगों से बचाव के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में रिबोध कुमार, उदय कुमार, मनीष कुमार श्रीवास्तव, नवीन वर्मा, सूर्यकांत कुमार और आनंद वर्मा सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
आयुर्वेद अपनाने से स्वस्थ जीवन संभव : रणजीत सिंह
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
