कोडरमा. विश्व मधुमेह दिवस पर यूपीजी हाई स्कूल उरवां में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य अजय कुमार के स्वागत से हुई. संचालन हेल्थ क्लब के अध्यक्ष राजदीप सोलंकी ने किया. स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का संचालन कृष और हर्षित ने किया. क्विज में दीपक राम प्रथम, अंचल प्रिया द्वितीय तथा साइमा फातिमा तृतीय रहे. स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में सुजीत कुमार मोदी प्रथम, अंचल प्रिया द्वितीय तथा साइमा फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं. परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण जिया, नित्य, आयुष और राजदीप सोलंकी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन हेल्थ क्लब के उपाध्यक्ष हर्षित ने किया. संचालन आर्यन राय, अनिकेत रंजन ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में हेल्थ क्लब के राजदीप सोलंकी, पवन राज, अनिकेत रंजन, हर्षित राज, आयुष कुमार, अमन कुमार, नवनीत कुमार, आर्यन राज, जिया दुग्गड, नित्य अग्रवाल, खुशबू कुमारी, सृष्टि कुमारी, श्रीश कुमार, आकृति राज, रितिक राणा, मयंक राज का विशेष योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
