कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जयनगर. प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं व कर्मियों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख अंजू देवी, बीडीओ गौतम कुमार, सीओ सारांश जैन ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उपस्थित लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन की दवा खिलाई गई तथा फाइलेरिया मुक्त समाज के लिए प्रतिज्ञा दिलायी गयी. अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि नियमित रूप से दवा सेवन और जागरूकता ही फाइलेरिया उन्मूलन की कुंजी है. मौके पर शिक्षा बीपीओ राधा सिंह, कस्तूरबा की वार्डन सुनीता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट, एएनएम, सहिया दीदी, बीटीटी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात सतगावां : प्रखंड के मीरगंज पंचायत अंतर्गत ग्राम भदाली में मंगलवार की देर रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. वहीं किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. इस दौरान हाथियों ने भदाली निवासी रामप्रसाद यादव के खलियान को निशाना बनाया. जहां खलियान में 40 बोरा के करीब धान रखा था, जिसे हाथियों की झुंड ने लगभग 10 क्विंटल धान खा गए. वहीं हाथियों ने एक एकड़ गेंहू की लहलहाती फसलों रौंद कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. इस संबंध में किसान रामप्रसाद यादव ने बताया कि हाथियों के द्वारा धान खाने व फसल को बर्बाद किए जाने में हुए नुकसान को लेकर अंचलाधिकारी व डीएफओ को आवेदन देकर मुआवजे की मांग करने की बात कही है. इसके अलावे हाथियों ने भदाली निवासी विशुनधारी महतो की भी गेहूं के फसल को बर्बाद कर दिया. इस संबंध उन्होंने अंचलाधिकारी को एक आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >