चंदवारा. दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तिलैया डैम में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में डीवीसी तिलैया डैम के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रिया रंजन, राधा मेडिकल ऊपर मोड़ तिलैया डैम की दंत चिकित्सक डॉ रेशमी कुमारी उपस्थित थीं. डॉ रेशमी ने सही तरीके से दांतों की सफाई एवं देखभाल के महत्व को समझाया. डॉ प्रिया रंजन ने हीट स्ट्रोक के कारण, लक्षण, बचाव एवं प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी. यह कार्यक्रम प्रधानाचार्या किरण ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार व निदेशक सहदेव प्रसाद यादव के अलावा मनोज कुमार पंडित, अर्जुन प्रसाद, प्रभात शाह, प्रवीण किशोर, राजकुमार राम, विजय कुमार पांडेय, अनीता कुमारी वर्मा, निशा कुमारी, खुशबू यादव आदि मौजूद थे.
दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
डॉ रेशमी ने सही तरीके से दांतों की सफाई एवं देखभाल के महत्व को समझाया.
