मरकच्चो. तेलोडीह पंचायत अंतर्गत विचरिया नईटांड़ में न्यू स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रविवार को रांची और आसनसोल के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में आसनसोल की टीम ने रांची को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
दूसरे हाफ में बदला मैच का रुख
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने फीता काटकर किया. मौके पर डोमचांच नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, जिप सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार यादव और डॉ जावेद अख्तर मौजूद थे.
निर्धारित 90 मिनट के मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. दूसरे हाफ में रांची की टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली. इसके बाद आसनसोल के खिलाड़ियों ने लगातार दो गोल कर मैच में बढ़त हासिल कर ली. निर्धारित समय तक रांची की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी और आसनसोल ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
19 सितंबर को खूंटी-बोकारो के बीच मुकाबला
मैच के अंतिम क्षणों में मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव भी पहुंचीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. मैच में रेफरी की भूमिका नंदलाल रजवार, पंकज टुड्डू और गंगाराम सोरेन ने निभायी. उद्घोषक के रूप में जितेंद्र यादव और द्वारिका रजक मौजूद थे.
प्रतियोगिता का दूसरा मैच 19 सितंबर को खूंटी और बोकारो के बीच खेला जायेगा. मौके पर अरशद खान, पोखराज गुप्ता, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, सुनील यादव, टीपन पासी, कैलाश यादव, मनिंद्र राम, वेदु साव, शंभू सिंह, रामप्रसाद साव, दीपक राम, सरफुद्दीन अंसारी, प्रदीप राम, एम चंद्रा, कृष्णदेव यादव, सीताराम रजक, संजय सिंह, सकलदेव सिंह, रामकृपाल सिंह और विनय राम सहित अन्य मौजूद थे.
