सिकोरे और नाद की व्यवस्था

मोहित संघई ने अपील की कि सभी अपने घरों की छतों में पक्षियों के पानी के सिकोरे की व्यवस्था करें

झुमरीतिलैया. मारवाडी युवा मंच तिलैया शाखा के तत्वावधान में द सौरभ होटल में जीव अमृतधारा उत्सव के अवसर पर एक सफल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पक्षियों के लिए 50 सिकोरे और गौमाता के लिए 10 नाद की व्यवस्था की. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने सभी युवाओं से अपील की कि सभी अपने घरों की छतों में पक्षियों के पानी के सिकोरे की व्यवस्था करें और जहां भी व्यवस्था हो, वहां गौ माता के लिए पानी का नाद लगायें. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रांतीय जीव दया संयोजक सारिका लड्ढा, झारखंड प्रांतीय मंडल 1 सहायक मंत्री श्रेया केडिया, झारखंड प्रांतीय युवा भवन मंत्री राज कुमार पचीसिया थे. सारिका लड्ढा ने कहा कि इस सृष्टि में चाहे वह एक छोटा पक्षी हो या विशाल पशु, इन सभी की जरूरतें एवं भावनाएं उतनी ही सच्ची होती हैं, जितनी कि हम मानवों की़ इनके लिए जल से भरा पात्र और चारा एवं दाना जीवनदायक बन सकता है. मौके पर संरक्षक रितेश दुग्गड़, आइपीपी राहुल जैन, राहुल चौधरी, अंकित केडिया, मिहिर खेतान, गौरव चौधरी, आयुष केडिया, हर्षित सोमानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >