पशुपालन पदाधिकारी ने किया गौशाला का भ्रमण

गायों को टैग करने व वैक्सीन लगाने का निर्देश

गायों को टैग व वैक्सीन लगाने का निर्देश कोडरमा. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनीता राय, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी निर्मला मिंज और एबीओ डॉ अरुण कुमार राय ने संयुक्त रूप से श्री कोडरमा गौशाला का भ्रमण किया. यहां हर एक वार्ड का निरीक्षण किया. उसके बाद गौशाला में प्रतिनियुक्त पशुधन सहायक रजनीश कुमार को दिशा निर्देश दिया. भंडार गृह, हरा चारा उत्पादन क्षेत्र, नाद, वार्ड की सफाई आदि को देखा और आदेश दिया कि जिन गायों को टैग नहीं लगा है, वैक्सीन नहीं लगा है, उन्हें अविलंब लगाया जाये. इसमें लापरवाही नहीं करें. गौशाला के सचिव अरुण मोदी को कहा कि गायों के रखरखाव में थोड़ा परिवर्तन करने की आवश्यकता है, जैसे दुधवती गाय, गर्भवती गाय, सिंधी, हरियाणवी, नंदी, बीमार, बच्चे सभी को अलग-अलग रखने का प्रयास करें. वार्ड के बाहर बोर्ड लगाया जाये, ऐसा करने से सुंदरता बढ़ जायेगी. साथ में भ्रमण करने वाले लोगों को पहचान करने में सुविधा होगी. उन्होंने गौ सेवा आयोग झारखंड सरकार से बने तीनों शेड का भी निरीक्षण किया. गौशाला के विकास को देखकर के गौशाला के सहयोगियों पदाधिकारी एवं गौ सेवकों आदि की प्रति संतोष व्यक्त किया. मौके पर वरिष्ठ सचिव ओम प्रकाश खेतान, कार्यकारिणी सदस्य गोपी कृष्ण अग्रवाल, गो प्रेमी राधेश्याम मोदी, गौ सेवक अनंत चंद्र सौरव मिश्रा, श्रीकांत प्रसाद, मनोज चौबे, किशन यादव, रूपलाल यादव, कामेश्वर यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >