मंईयां सम्मान योजना में महिलाओं का नाम नहीं जोड़े जाने पर आक्रोश

कटिया पंचायत में माले की बैठक जिला कमेटी सदस्य शंभू नाथ वर्मा के अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री वर्मा ने मंईयां सम्मान योजना में लाभुक महिलाओं का नाम नहीं जोड़ने पर आक्रोश जताया.

जयनगर. कटिया पंचायत में माले की बैठक जिला कमेटी सदस्य शंभू नाथ वर्मा के अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री वर्मा ने मंईयां सम्मान योजना में लाभुक महिलाओं का नाम नहीं जोड़ने पर आक्रोश जताया. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन व दिव्यांग पेंशन के आवेदनों का निबटारा नहीं किया जा रहा है. अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास व गाय शेड के नाम पर लोगों से उगाही की जाती है. जो लोग पैसा देते हैं, उन्हीं लाभ दिया जाता है. बीडीओ अपनी कार्यशैली में सुधार लायें. एक सप्ताह के अंदर इन समस्याओं का हल नहीं हुआ, तो प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा. बैठक में अंजनी देवी, चांदनी देवी, लीलावती देवी, प्रमिला देवी, सुजाता देवी, गुड़िया कुमारी, चैना कुमारी, मंजू देवी, नेहा कुमारी, आशा कुमारी, सारो देवी, शिवशंकर दास आदि मौजूद थे.

बाइक की चोरी

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के सामने से गिरिडीह जिला अंतर्गत राजधनवार ग्राम रतनपुर निवासी जानकी कुमार वर्मा की बाइक (जेएच12एम-2607) चोरी हो गयी. वे बाइक खड़ी कर स्मार्ट बाजार में खरीददारी करने गये थे. जब वापस बाइक गायब थी. श्री वर्मा ने बताया के वे मिटको कॉलोनी में किराया के मकान में रहते हैं. उन्होंने तिलैया थाना में बाइक चोरी को लेकर आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >