सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा व बेचने का आरोप

मरकच्चो के प्रमुख विजय कुमार सिंह ने सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय मरकच्चो की कुछ जमीन पर अतिक्रमण करने और अवैध तरीके से बिक्री करने को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज को आवेदन सौंपा है.

कोडरमा. मरकच्चो के प्रमुख विजय कुमार सिंह ने सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय मरकच्चो की कुछ जमीन पर अतिक्रमण करने और अवैध तरीके से बिक्री करने को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज को आवेदन सौंपा है. प्रमुख ने बताया कि मरकच्चो अंचल अंतर्गत मौजा मरकच्चो थाना नंबर 141 में सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, परियोजना उच्च विद्यालय, खेल स्टेडियम आदि बना हुए है. उक्त संस्थाओं की अपनी जमीन भी है़ इस जमीन पर मरकच्चो पुनर्वास निवासी द्वारिका महतो (पिता मेधन महतो) द्वारा जबरन पक्का होटल बना लिया गया है़ इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन द्वारा सीओ से की गयी थी़ सीओ ने संबंधित व्यक्ति को अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी किया, पर आज तक अतिक्रमण नहीं हटा़ मामला दिशा की बैठक में भी उठाया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई़ अब परिणाम यह हुआ कि 25 फरवरी को द्वारिका महतो द्वारा उक्त जमीन में चार डिसमिल को अपनी बहू सुनीता देवी के नाम फर्जी तरीके से निबंधन कार्यालय कोडरमा से निबंधन करा लिया़ निबंधन कार्य तब हुआ जब जमीन का मामला न्यायालय में लंबित है़ प्रमुख ने कहा है कि अगर मामले में हस्तक्षेप नहीं हुआ तो जमीन माफियाओं के द्वारा पूरे स्कूल की जमीन पर कब्जा कर लिया जायेगा़ साथ ही इसकी बिक्री कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >