कंद्रपडीह में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू, निकली कलश यात्रा

जयनगर के कंद्रपडीह में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जयनगर, कोडरमा: प्रखंड के ग्राम कंद्रपडीह दक्षिणी टोला में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. हरिकीर्तन से पहले कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए.

कलश यात्रा का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया संजय साव और पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष रामदेव मोदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

सामाजिक समरसता बढ़ाने पर दिया जोर

मौके पर निर्मला देवी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से सामाजिक समरसता और धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है.

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजकुमार मंडल, संरक्षक अखल निरंजन, उपाध्यक्ष इंद्रदेव रविदास, सचिव धनेश्वर साव, सह सचिव मनी राणा, कोषाध्यक्ष ननकू मंडल, राजू साव, सुरेश मंडल, प्रेमचंद साव, राजकुमार साव, छोटेलाल मंडल, सिकंदर साव, नारायण शर्मा, पिंटू साव, सिंकदर साव और जितेंद्र साव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >