अपर महाप्रबंधक पहुंचे कोडरमा, लिया जायजा

कोडरमा तक विंडो इंस्पेक्शन किया़

झुमरीतिलैया. हाजीपुर जोन के अपर महाप्रबंधक तरुण प्रसाद मंगलवार को कोडरमा पहुंचे़ उनके साथ धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा भी थे़ अधिकारियों ने गया से कोडरमा तक विंडो इंस्पेक्शन किया़ इसके बाद विंडो इंस्पेक्शन करते हुए अधिकारी हजारीबाग के बानादाग पहुंच़े़ यहां से रेलवे साइडिंग का जायजा लिया और एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ कोल लोडिंग के बारे में विस्तृत चर्चा की़ इसके बाद अधिकारी वापस कोडरमा पहुंचे और यहां बन रहे स्टेशन भवन के कार्य का जायजा लिया़ साथ ही कोडरमा जंक्शन की विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही नया भवन बन कर तैयार हो जायेगा़ अपर महा प्रबंधक ने स्टेशन पर पानी की समस्या पर कहा कि इसे गंभीरता से लिया गया है़ जल्द ही इस समस्या को दूर किया जायेगा़ मौके पर परिचालन प्रबंधक के अलावा धनबाद रेल मंडल के अधिकारी, कोडरमा स्टेशन अधीक्षक रवींद्र कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >