घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, थाना में आवेदन

आयुष भदानी समेत परिवार के अन्य लोगों को चोटें आयी हैं.

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित कुमार सॉ मिल पूर्णिमा टॉकीज के सामने रहने वाली अंशिका भदानी ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है़ आवेदन में अंशिका ने कहा है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थी. इसी दौरान घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटा जाने लगा़ दरवाजा खोलते ही रूपेश कुमार (निवासी अड्डी बंगला) व आनंद सिंह (निवासी दुधीमाटी, थाना कोडरमा) समेत 8-10 लोग जबरन घर में घुस गये. आरोपियों ने पहले भाई आयुष भदानी के साथ मारपीट की़ शोर सुनकर जब घर की महिलाएं बाहर निकलीं, तो आरोपियों ने महिलाओं और घर में मौजूद नाबालिग लड़कियों के साथ भी मारपीट, अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की़ घटना में आयुष भदानी समेत परिवार के अन्य लोगों को चोटें आयी हैं. पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि आसपास के लोग जुटने लगे, तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है़ इधर, बताया जाता है कि पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है़ एक पक्ष इस जमीन पर अपना दावा कर यहां रह रहे लोगों को हटाने के लिए प्रयासरत है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >