डांस का मेगा ऑडिशन संपन्न

कोडरमा : अवेंजर डांस एकेडमी द्वारा रोटरी क्लब में आयोजित झारखंड डांस चैंपियनशिप का मेगा ऑडिशन संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, विशिष्ट बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद थे. निर्णायक विजय कुमार, राजेश भदानी व ब्यूटी सिंह थे. ऑडिशन में जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, बरही, कोडरमा, बिहार के […]

कोडरमा : अवेंजर डांस एकेडमी द्वारा रोटरी क्लब में आयोजित झारखंड डांस चैंपियनशिप का मेगा ऑडिशन संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, विशिष्ट बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद थे. निर्णायक विजय कुमार, राजेश भदानी व ब्यूटी सिंह थे.
ऑडिशन में जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, बरही, कोडरमा, बिहार के पटना, गया व बंगाल के 100 प्रतिभागियों ने संगीत व मॉडलिंग का ऑडिशन दिया. फाइनल 25 अप्रैल को झुमरीतिलैया में होगा. मौके पर एकेडमी के सदस्य मो शाहिल, मो सदरूल, आकाश, सोहेल, विकास, मो हसन, शशांक पांडेय, पवन कुमार आदि मौजूद थे. संचालन सदरूल होदा व अनूप कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >