47 लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन

जयनगर : पथिक समिधा एचपी गैस ग्रामीण वितरक जयनगर द्वारा डुमरडीहा पंचायत में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 47 बीपीएल लाभुकों के बीच नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया. लाभुकों को प्रत्येक परिवार को 14.2 किलो का भरा हुआ सिलिंडर, एक पाइप, एक रेगुलेटर व एक चूल्हा दिया गया. मौके पर महिलाओं ने पीएम […]

जयनगर : पथिक समिधा एचपी गैस ग्रामीण वितरक जयनगर द्वारा डुमरडीहा पंचायत में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 47 बीपीएल लाभुकों के बीच नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया. लाभुकों को प्रत्येक परिवार को 14.2 किलो का भरा हुआ सिलिंडर, एक पाइप, एक रेगुलेटर व एक चूल्हा दिया गया.
मौके पर महिलाओं ने पीएम की इस योजना की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस बेहतर सोच के कारण गरीबों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध हो रहा हैं.
मौके प्रोराइटर सुरेंद्र भाई मोदी ने सेफ्टी क्लिनिक कर सुरक्षित गैस चूल्हा जलाने के तरीके बतायें, ताकि इन गरीब परिवारों के बीच कोई दुर्घटना न हो. मौके पर मुखिया पार्वती देवी, समाजसेवी सुरेंद्र यादव, सुधीर दास, महेश यादव समेत बीपीएलधारक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >