कमल क्लब का गठन स्थगित

पंचायतों में गठन में हुई हैं अनियमितता, बीडीओ पर लगे आरोप जयनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में कमल क्लब का प्रखंड स्तरीय गठन को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख जयप्रकाश राम व संचालन बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने किया. बैठक में गठन की प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न पंचायत के लोगों ने गठन […]

पंचायतों में गठन में हुई हैं अनियमितता, बीडीओ पर लगे आरोप
जयनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में कमल क्लब का प्रखंड स्तरीय गठन को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख जयप्रकाश राम व संचालन बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने किया. बैठक में गठन की प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न पंचायत के लोगों ने गठन का विरोध करते हुए पंचायत स्तर पर हुए गठन में बीडीओ, पंचायत सेवक व विभिन्न पंचायत के मुखिया पर इस गठन में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए इस गठन का विरोध किया.
कई पंचायत से आये लोगों ने आरोप लगाया कि मतदान के लिए फरजी मतदाता बनाये गये हैं. कई पंचायतों में गठन नहीं होने का आरोप लगाया. गठन प्रक्रिया का विरोध करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुरेश यादव, मीना साव, विंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष शशि भूषण चौधरी, राजू साव, संजय साव, रामजी यादव ने विरोध किया. लोगों ने आरोप लगाया कि कमल क्लब का सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए गठन की प्रक्रिया शुरू की है. चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट तक जारी नहीं किया गया है. हर पंचायत से 10 लोगों को मतदान करना है.
मगर मतदाता सूची स्पष्ट नहीं होने का कारण इस चुनाव का कोई मतलब नहीं है. मगर सरकारी पदाधिकारी व अधिकारी इसमें भी लेन-देन का खेल खेल रहे है. मौके पर थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का काम किया. उन्होंने कहा कि चार दिन के अंदर मतदाता सूची जारी की जाये. 27 को इसका प्रकाशन है. जबकि 29 को चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आधार कार्ड समेत अन्य प्रमाण पत्र दिखाने के बाद की कोई मतदाता मतदान केंद्र में प्रवेश कर पायेंगे. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >