झुमरीतलैया : राष्ट्रीय कृषि बाजार के पायलट प्रोजेक्ट योजना अंतर्गत सोमवार को बाजार समिति प्रांगण झुमरीतलैया में ई-किसान भवन का उदघाटन किया गया. उदघाटन उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने किया.
मौके पर डीसी ने कहा कि ई-किसान भवन में किसान इंटरनेट के माध्यम से पूरे देश के बाजार पर नजर रख पायेंगे. इससे उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिल पायेगा. ई-ट्रेडिंग से जहां बिचौलियागिरि समाप्त होगी, वहीं किसान अपनी फसल को सीधा ग्राहक को उचित मूल्य पर बेच पायेंगे. कहा कि ई-ट्रेडिंग से किसानों, व्यवसाइयों व आमलोगों को बाजार का लाभ मिलेगा. कृषकों को उनके उपज का उचित व सही मूल्य मिलेगा.
यहीं नहीं किसानों को फसल व माल बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेगा. बताया कि नयी व्यवस्था में किसानों व गांवों के दूसरे व्यापारियों को सीधे मंडी से जोड़ा जायेगा. इससे सामान की कीमत में पारदर्शिता आयेगी.
मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु वाला, जिला जन सूचना पदाधिकारी सुनील कुमार, नपं अध्यक्ष कांति देवी, बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद, नपं उपाध्यक्ष कुलबीर सलूजा, चैंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंघानिया, पार्षद पिंकी जैन, विनय कुमार बेलू, भागीरथ फसाद, भुवनेश्वर यादव, संत नारायण सिंह, नवीन जैन, सीता राम पासवान, हरि, राजेंद्र सिंह, सोमा मुंडा, विनोद यादव, अवधेश साव, रूपा मुंडा, कैलाश सिंह, बिरसा मुंडा, बानो मुंडा, विशेष रूप से आये धनबाद के आनंद मोहन प्रसाद, गुमला के पणन सचिव मौजूद थे.
