किसानों को मिला डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में बकरी व भेड़ की प्रजातियों की दी गयी जानकारी डेयरी प्रबंधन से किसान हो सकते है खुशहाल: डाॅ सुधांशु जयनगर : कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर (कोडरमा) में सोमवार को किसानों को डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. किसानों को प्रशिक्षण देते हुए केविके के विषय वस्तु विशेषज्ञ डाॅ सुधांशु शेखर ने कहा कि […]

प्रशिक्षण में बकरी व भेड़ की प्रजातियों की दी गयी जानकारी
डेयरी प्रबंधन से किसान हो सकते है खुशहाल: डाॅ सुधांशु
जयनगर : कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर (कोडरमा) में सोमवार को किसानों को डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. किसानों को प्रशिक्षण देते हुए केविके के विषय वस्तु विशेषज्ञ डाॅ सुधांशु शेखर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में दूध उत्पादन का अपना एक अलग महत्व है. किसान डेयरी प्रबंधन कर स्वयं को समृद्ध व खुशहाल बना सकते है. कहा कि इसके लिए गाय, बकरी, भेड़ आदि पाले. कहा कि बकरी की प्रजजन क्षमता अन्य पशुओं की तुलना मे अधिक होती है, इसे हर जगह पाला जा सकता है, इसके लिए विशेष आवास की जरूरत नहीं होती है. बताया कि बकरियों की नस्ल में बिटल, ब्लैक बंगाल, शंकर नस्ल आदि शामिल हैं.
जबकि भेड़ों की मुख्य नस्लों में चोकला, शेखावती, नाली, विकानेरी, मालपुर, सोनाडी, पत्तन बाडी, जालोनी, दक्कानी, मांडया आदि शामिल हैं. उन्होंने इसके पालन की जानकारी देते हुए उनकी जरूरतों को तथा उन्हें होने वाले रोग व उससे बचाव के उपाय भी बतायें. उल्लेखनीय है कि केविके में प्रशिक्षण का सिलसिला 25 मार्च तक चलेगा. इसमें हर दिन एक नया ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके तहत 21 को स्थानीय परिवेश में अनाज भंडारन, 22 को पोषण वाटिका, 23 को लाह की खेती के लिए पलाश की खेती का प्रबंधन, 24 को मशरूम की खेती तथा 25 को स्वयं सहायता समूह में नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण होगा. मौके पर केविके के रूपेश कुमार, किसान संदीप यादव, सुजीत यादव, वासुदेव यादव, संतोष दास, काजल कुमारी, केशिया देवी, मुन्नी देवी, संजय यादव, सुशीला देवी, रूबी देवी, फुलवा देवी, सरिता देवी, सकुंती देवी, राम जन्म मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >