अवैध शराब के कारोबार में आजसू नेता गिरफ्तार

झुमरीतिलैया : अवैध शराब के धंधे में शामिल आजसू के कोडरमा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय यादव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. संजय की गिरफ्तारी पदमा में उस समय हुई, जब वह कार (आरजे-4004-9481) से हजारीबाग की ओर जा रहा था. उसके पास से 89 हजार 780 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, […]

झुमरीतिलैया : अवैध शराब के धंधे में शामिल आजसू के कोडरमा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय यादव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. संजय की गिरफ्तारी पदमा में उस समय हुई, जब वह कार (आरजे-4004-9481) से हजारीबाग की ओर जा रहा था. उसके पास से 89 हजार 780 रुपये नकद,

दो एटीएम कार्ड, चार सिम कार्ड और एक वोटर आइडी बरामद हुआ है. हालांकि तिलैया थाना में एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद ने बताया कि संजय यादव की गिरफ्तारी महतो आहर तिलैया के पास से हुई है. तिलैया में घंटो पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय यादव को जेल भेज दिया. पूछताछ में उसने अवैध शराब के कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

सूचना के बाद पुलिस ने पकड़ा : कोडरमा एसपी एसपी सुरेंद्र कुमार झा को सूचना मिली थी कि अवैध शराब के धंधे का मुख्य आरोपी संजय यादव तिलैया आया है और रविवार को वह फिर से बाहर भागने की योजना में है. सूचना के बाद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया. पुलिस के सामने उसने स्वीकार किया है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू
अवैध शराब के…
होने के बाद इसी वर्ष उसने शराब का धंधा शुरू किया था. पंजाब, हरियाणा से शराब मंगा कर इसे खपाया जाता था. बताया जाता है कि संजय यादव पर बिहार में शराब के गोरखधंधे को लेकर कई मामले दर्ज हैं. इन मामलों की जांच एसटीएफ के साथ आर्थिक अपराध इकाई भी कर रही है. इन मामलों को लेकर बिहार पुलिस जल्द ही संजय यादव को रिमांड पर ले सकती है.
संजय यादव के ठिकानों से बरामद हुई थी शराब की बड़ी खेप
बिहार के अलग-अलग पांच जगहों पर शराब लदे ट्रक पकड़े जाने के बाद इस धंधे में आजसू नेता संजय यादव का नाम सामने आया था
पटना एसटीएफ व नवादा पुलिस ने 14 जनवरी को तिलैया थाने के महज कुछ दूरी पर स्थित संजय यादव के आवास व अन्य जगहों से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी. आवास के पास से एक ट्रक शराब व अन्य जगहों से 1489 पेटी शराब बरामद हुई थी
इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था
पुलिस ने 14 जनवरी को संजय यादव सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था
26 जनवरी को संजय यादव के एक और ठिकाने से पुलिस ने 3189 पेटी अवैध अंगरेजी शराब बरामद की थी
कोडरमा : पुलिस ने पदमा से पकड़ा
संजय यादव (लाल घेरे में) को थाने से बाहर लाती पुलिस.
कार से हजारीबाग की ओर जा रहा था
89 हजार नकद, दो एटीएम व चार सिमकार्ड बरामद
पूछताछ में कबूला
बिहार में शराबबंदी के बाद अवैध शराब के धंधे में उतरा
पंजाब, हरियाणा से मंगा कर खपाता था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >