भाकपा माले का सरमाटांड़ स्टेशन पर धरना आज

जयनगर : भाकपा माले प्रखंड इकाई द्वारा सरमाटांड़ स्टेशन पर 16 फरवरी को होने वाले धरना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसकी सफलता को लेकर प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं ने सरमाटांड़, योगियाटिल्हा, सतडीहा, नौकाडीह, लतबेधवा, नवादा, चेहाल, चंद्रपुर, पहाड़पुर, उदालो, पपरामो आदि ग्रामीण क्षेत्रों मे जनसंपर्क अभियान चला […]

जयनगर : भाकपा माले प्रखंड इकाई द्वारा सरमाटांड़ स्टेशन पर 16 फरवरी को होने वाले धरना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसकी सफलता को लेकर प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं ने सरमाटांड़, योगियाटिल्हा, सतडीहा, नौकाडीह, लतबेधवा, नवादा, चेहाल, चंद्रपुर, पहाड़पुर, उदालो, पपरामो आदि ग्रामीण क्षेत्रों मे जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से धरना को सफल बनाने की अपील की है.
मुन्ना यादव ने बताया कि सरमाटांड़ स्टेशन पर सियालदाह-जम्मूतवी एक्सप्रेस का पुन: ठहराव, रांची भाया कोडरमा से हजारीबाग टाउन तक सवारी गाड़ी चलाने, सरमाटांड़ व हिरोडीह स्टेशन पर ओवरब्रिज का निर्माण करने, ककरचोली गांव के पास रेलवे फाटक का निर्माण, धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस का भाड़ा सवारी गाड़ी के अनुरूप लेने, स्टेशन पर प्लेटफार्म व यात्री सुविधा बहाल करने तथा जयनगर अंचल में रेलवे भूमि अधिग्रहण में सभी मौजा का उचित व एक समान मुआवजा भुगतान करने की मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है.
प्लांट घेराव को लेकर किया जन संपर्क : इधर, भाकपा माले द्वारा 21 फरवरी को आहूत बांझेडीह प्लांट घेराव कार्यक्रम की सफलता को लेकर माले राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव, इब्राहिम अंसारी, राजकुमार पासवान, विजय पासवान, राजेंद्र यादव आदि ने कोसमाडीह, घंघरी, बिसोडीह आदि गांवों में बैठक की व जन संपर्क अभियान चलाया.
नेताओं ने डीवीसी प्रबंधन व जिला प्रशासन द्वारा जबरन जमीन छीनने के खिलाफ संघर्ष तेज करने की अपील की तथा डीटीओ से मांग की कि एसपौंड से छाई ढुलाई में ओवर लोड पर रोक लगायी जाये. आंदोलन की सफलता लेकर 18 फरवरी माले विधायक राजकुमार यादव व 20 फरवरी को बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह विस्थापित गांवों में पदयात्रा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >