झुमरीतिलैया : रोटरी क्लब कोडरमा द्वारा अरुण सिंह कैंपस पुराना बस स्टैंड में आयोजित चुनीलाल जैन मेमोरियल बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल वर्ग में किसलय वर्मा व अभिजीत सिंह व युगल वर्ग में मानवेंद्र तथा उनके साथी, विकास सिंह व उनके साथी तथा अबू जर व उनके साथी और किसलय वर्मा व उनके साथी ने प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया.
रोटरी क्लब के सदस्यों के बीच खेले जा रहे दोस्ताना मैच में सोमवार को अध्य्क्ष व सचिव के बीच खेले गये मैच में सचिव अमित कुमार ने अध्यक्ष कुमार पुजारा को हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मैच में निर्णायक की भूमिका में माखन लाल शर्मा, अभिजीत चौधरी, जय पांडेय, अरुण सिंह, रिंकी, अमित दास थे.
मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष कुमार पुजारा, सचिव अमित कुमार, कैलाश चौधरी, दीपक छाबड़ा,नरेश जैन, अजय अग्रवाल, सुधीर कुमार, विकास सेठ, डॉ आरके पांडेय, टूर्नामेंट कमेटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रो. संदीप सिन्हा, गौतम दास, अजय प्रसाद मौजूद थे.
