मैट्रिक के लिए 18 और इंटर के लिए बनाये गये पांच केंद्र
कोडरमा बाजार. 16 फरवरी से शुरू होनेवाली मैट्रिक व इंटर (तीनों संकाय) की परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. मैट्रिक की परीक्षा 16 फरवरी से एक मार्च तक प्रथम पाली में जबकि इंटर की परीक्षा 16 फरवरी से सात मार्च तक द्वितीय पाली में ली जायेगी. दोनों परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए केंद्रों में उपलब्ध वीक्षकों के अलावा 800 अतिरिक्त वीक्षकों को लगाया गया है. इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में जिले के 18, 462 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसमें मैट्रिक परीक्षार्थियों की संख्या 12,137 व इंटर (तीनों संकाय) परीक्षार्थियों की संख्या 6325 हैं. मैट्रिक की परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र बनाये गये है.
इसमें सीएच प्लस टू झुमरीतिलैया, सीडी बालिका उवि झुमरीतिलैया, जेजे काॅलेज, कोडरमा उवि, परियोजना बालिका उवि, राम लखन सिंह यादव इंटर काॅलेज, इंटर कामर्स काॅलेज, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरीतिलैया, माइनिंग स्कूल कोडरमा, उवि फुलवारिया, सीएम उवि डोमचांच, प्लस टू उवि जयनगर, प्लस टू उवि मरकच्चो, परियोजना उवि देवीपुर, प्लस टू उवि चंदवारा, एसएस प्लस टू उवि बासोडीह सतगावां, मवि मकतब शिवपुर और मवि बासोडीह सतगावां के नाम शामिल हैं. इंटर परीक्षा के लिए बनाये गये पांच केंद्रों में जेजे काॅलेज, रामलखन सिंह यादव इंटर काॅलेज, सीएच प्लस टू झुमरीतिलैया, इंटर कॉमर्स काॅलेज और परियोजना बालिका उवि के नाम शामिल हैं.
800 अतिरिक्त वीक्षकों को लगाया गया है : डीइओ पीपी झा ने बताया की परीक्षा को शांति और कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने के लिये फिलहाल 800 अतिरिक्त वीक्षकों को केंद्रों में प्रतिनियुक्त किया गया है. जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ायी जायेगी. प्रतिनियुक्त वीक्षकों को 14 फरवरी को संबंधित केंद्राधीक्षक के समक्ष रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया. श्री झा ने कहा कि प्रवेश पत्र उपलब्ध होते ही सभी विद्यालयों को भेज दिया जायेगा.
