जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा, सुंदर मेला व सार्थक प्रयास
कोडरमा : स्थानीय क्लोरोफिल स्कूल में वसंत पंचमी पर विद्यालय परिसर में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया. उदघाटन जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर ऐसे पुस्तक मेले की सोच अनूठी है. यह पहल छात्रों में रीडिंग की आदत को पुष्ट करने में सहायक सिद्ध होगा.
मेले में बच्चों की रंग-बिरंगी दादी नानी की कहानियां, पत्र पत्रिकाएं, बाल पत्रिकाएं, मोटिवेशनल बुक्स के अलावा, मिनी इनसाक्लोपीडिया, इयर बुक, अमर चित्र कथा, कई भाषाओं में शब्द कोष, प्रेरक कहानियां व अन्य पुस्तकें उपलब्ध थीं. निदेशक अजय अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पुस्तक के प्रति रुचि जगाना होता है. पुस्तक मेले में कई पूर्व छात्रों के अभिभावक नजर आये, जिन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमें यहां के आयोजनों का इंतजार रहता है और बच्चे भी क्लोरोफिल आने के लिए खासे उत्साहित रहते हैं.
प्राचार्या कंचन अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया. मेले में कुल 16 काउंटर लगाये गये थे. मेले को सफल बनाने में पंकज सहाय, मौसमी चटर्जी, स्वाति जोशी शमा, आसिया, सीमा जैन, श्रुति, ऋचा, रानू, रूपम, सुमन, संतोष, रवि, रमेश, बिशुन देव ने योगदान दिया. मेले में में डॉ सीमा विश्वास, डॉ आशीष, दीनदयाल केडिया, रामरतन महर्षि, सुरेश जैन, विमल सरावगी, मनोज पिलानिया, पंकज सिंह, रामअवतार शर्मा, डॉ अरुण कुमार, पुष्पा व अन्य भी पहुंचे.
