ट्रेन की चपेट में आया गैंगमैन, मौत

झुमरीतिलैया : धनबाद-गया रेलखंड के हिरोडीह स्टेशन के समीप पहाड़पुर गांव के निकट सोमवार को एक गैंगमैन की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. कोडरमा जीआरपी प्रभारी किशुन प्रसाद ने बताया कि पहाड़पुर के समीप रेलवे में कार्यरत गैंगमैन 32 वर्षीय सुनील कुमार (पिता- फुलेश्वर पंडित), ग्राम- गरतीनगर, जिला- खगड़िया ( बिहार) […]

झुमरीतिलैया : धनबाद-गया रेलखंड के हिरोडीह स्टेशन के समीप पहाड़पुर गांव के निकट सोमवार को एक गैंगमैन की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी.

कोडरमा जीआरपी प्रभारी किशुन प्रसाद ने बताया कि पहाड़पुर के समीप रेलवे में कार्यरत गैंगमैन 32 वर्षीय सुनील कुमार (पिता- फुलेश्वर पंडित), ग्राम- गरतीनगर, जिला- खगड़िया ( बिहार) की मौत 12312 डाउन कालका दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गयी. घटना में उसके दोनों पैर कट गये थे. इलाज के दौरान कोडरमा के एक नर्सिग होम में उसकी मौत हो गयी. जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >