कोडरमा : प्रखंड भाजपा की बैठक करमा पंचायत भवन में प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज जो विकास दिख रहा है, उसे पहले दिख जाना चाहिए था. रघुवर दास के नेतृत्व में बनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद विकास जमीन पर दिखने लगा है. भाजपा की सरकार बनने से पहले पूरे झारखंड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था.
उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को दिग्भ्रमित कर रही है और अपनी गलती को छुपा रही है. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बैजनाथ यादव, शिवेंद्र नारायण, जूही दास गुप्ता, शीला देवी, लक्ष्मण दास, कासिम खान, अक्सद हुसैन, मुंशी यादव, भगवान दास, बीरेंद्र यादव, मनोज यादव, संजय यादव, महेश यादव, देव प्रकाश यादव, मंटू महतो, संतोष साव, दीप नारायण सिंह, पंकज वर्णवाल, दिलीप साव, सोना यादव, संजय शर्मा, इंदर यादव, अशोक शर्मा, अर्जुन यादव, मोहन प्रसाद, उमेश प्रसाद मौजूद थे.
