मरकच्चो : बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर त्रिदेव इंडेन गैस गोदाम के समीप गुरुवार की सुबह बाइक दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया. जानकारी अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के बलहरा निवासी अरविंद कुमार (22 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल जेएच-12डी-1648 से अपनी एक रिश्तेदार पूजा कुमारी 14 वर्ष के साथ घर बलहरा से अपने ससुराल जा रहा था.
इस दौरान अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पुलिया के नीचे जा गिरी, जिसमें अरविंद बुरी तरह घायल हो गया. पूजा कुमारी को भी मामूली चोटे लगी है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गये व घटना की सूचना परिजनों को दी.
