बिरहोर बच्चों के साथ मनायी दीपावली

डोमचांच : बिरहोरों के संरक्षण पर काम कर रही संस्था संग्राम व मानवाधिकार जन निगरानी समिति के सदस्यों ने जिओ रायडीह बिरहोर काॅलोनी में बिरहोर बच्चों के साथ दिवाली मनायी. संस्था के सदस्यों ने गांव के सभी बच्चों को एक जगह एकत्रित कर खेल के साथ मौज मस्ती की और सभी बच्चों को अपने हाथों […]

डोमचांच : बिरहोरों के संरक्षण पर काम कर रही संस्था संग्राम व मानवाधिकार जन निगरानी समिति के सदस्यों ने जिओ रायडीह बिरहोर काॅलोनी में बिरहोर बच्चों के साथ दिवाली मनायी.
संस्था के सदस्यों ने गांव के सभी बच्चों को एक जगह एकत्रित कर खेल के साथ मौज मस्ती की और सभी बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलायें. बच्चों ने भी संस्था के सदस्यों को मिठाई खिलायी. संग्राम के सचिव ओंकार विश्वकर्मा ने बताया कि जब से संस्था यहां काम करना तय किया तो यहां रहनेवाले बिरहोर परिवारों के जीवन में बहुत बदलाव आया है. संस्थान ने इस गांव को आदर्श बिरहोर गांव बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >