आधा दर्जन घरों से हजारों की चोरी

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के दरदाही गांव में बुधवार की रात लगभग आधा दर्जन घरों से अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के जेवरात, कांसा, पीतल के बरतन, कपड़े समेत हजारों की चोरी कर ली. कपिलदेव राणा की पत्नी खेमीया देवी ने बताया की बीती रात चोरों ने उनकी सास मसोमात खीरिया देवी […]

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के दरदाही गांव में बुधवार की रात लगभग आधा दर्जन घरों से अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के जेवरात, कांसा, पीतल के बरतन, कपड़े समेत हजारों की चोरी कर ली.
कपिलदेव राणा की पत्नी खेमीया देवी ने बताया की बीती रात चोरों ने उनकी सास मसोमात खीरिया देवी के कमरे का ताला तोड़ बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात, कांसे, पीतल के बरतन, कपड़े व कई जरूरी समान की चोरी कर ली. सुबह जब लोग सोकर उठे, तब कमरे का ताला टूटा देख चोरी होने का पता चला. गुरची देवी (पति- राम किशोर राणा) ने बताया की उनके घर का भी ताला तोड़ चोरों द्वारा कांसे, पीतल के बरतन कपड़े समेत कई जरूरी चीजों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी.
वहीं चोरों ने केदार राणा, टुपलाल राणा के घर का भी ताला तोड़ कई सामानों की चोरी कर ली. सुखदेव राणा व मेदवापहरी निवासी राजकिशोर यादव के घर भी चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया. चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >