मेरेडियन एकेडमी में चला स्वच्छता अभियान

कोडरमा : मेरेडियन एकेडमी गुमो में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डाॅ एसएन कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने व समाज को भी जागरूक करने को प्रोत्साहित किया. उन्होंने प्रधानमंत्री […]

कोडरमा : मेरेडियन एकेडमी गुमो में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डाॅ एसएन कुमार ने किया.
मौके पर उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने व समाज को भी जागरूक करने को प्रोत्साहित किया. उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाये जा रहे इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनने पर बल दिया. वहीं कार्यकारी प्राचार्य सरोज कुमार ने भी सफाई के महत्व से बच्चों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अनुसरण कर के ही हम स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकते हैं. अभियान में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >